Contact Me

Dr. Yogesh Vyas

Mobile: +91 8696743637, 918058169959
Email: aacharyayogesh@gmail.com

Types Of Services Provided By Dr. Yogesh Vyas in Jaipur, Rajsthan

1. Astrology for business
2. Love marriage problem solution astrology
3. Astrology Services for marriage
4. Financial Services Astrology
5. Problems in marriage astrology
6. Husband-wife problem solution by astrology
7. Career prediction astrology
8. Astrology for job
9. Astrology for health
10. Astrology for education
11. Financial problem Astrology Solution
12. Vastu Services
13. Jyotish Services
14. Vastu Yantras
15. Jyotish Yantras

शुभेंदु को किन ग्रहों ने बनाया बंगाल का राजा (Which Planets Made Suvendu the King of Bengal?)

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत में शुभेंदु अधिकारी को प्रमुख चेहरा माना जा सकता है। इनकी राजनीति में दूर दृष्टि, मजबूत जमीनी पकड़ और संगठन की क्षमता ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव लाकर बीजेपी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। इनकी कुंडली में स्थित राजयोग, राजनीतिक उन्नति, विशेष ग्रह योग और वर्तमान दशा एवं गोचर के विषय में बात करें तो उपलब्ध जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी का जन्म 15 दिसंबर 1970 को दोपहर में करीब 12:00 बजे मेदिनीपुर जिले में मिथुन राशि एवं पुनर्वसु नक्षत्र के तृतीय चरण में मंगलवार को हुआ माना जाता है। इस समय मीन लग्न की कुंडली होने के कारण इनका स्वभाव आध्यात्मिक, दूरदर्शी और काफी संवेदनशील देखने को मिलता है। लग्न की मीन राशि गुरु की राशि है जो कि इनको ज्ञानवान बनाती है।

● ग्रह स्थिति और प्रमुख योगों की बात करें तो- इनकी कुंडली में करियर हाउस और लग्न का स्वामी गुरु ग्रह भाग्य भाव में स्थित है। यह गुरु लग्न एवं पंचम भाव को अपनी पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। इस गुरु ग्रह ने उनको मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, ज्ञान एवं उच्च पद की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका संपन्न की है। यहां गुरु ग्रह के डिग्री अनुसार कमजोर स्थिति में होने के कारण श्रेष्ठ फलों में थोड़ी देरी भी देखने को मिली है।

● इनकी कुंडली में भाग्येश मंगल ग्रह शुक्र के साथ में अष्टम भाव में युति कर रहा है। इस मंगल के वाणी स्थान और पराक्रम भाव को भी पूर्ण दृष्टि से देखने के कारण यह इनके अंदर श्रेष्ठ संचार क्षमता और संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करता है लेकिन यह मंगल शुक्र से अष्टम भाव में युति करने के कारण इनके जीवन में अनावश्यक विवाद और कुछ कानूनी मामलों की संभावना भी पैदा करता है। इनकी कुंडली में केंद्र भाव का स्वामी ग्रह बुध सत्ता के घर यानि दशम भाव में स्थित होकर राजनीति के क्षेत्र में इनको बुद्धिमत्ता और विशेष रणनीतिक सोच प्रदान करने की क्षमता रखता है। चतुर्थ भाव में गुरु के नक्षत्र में स्थित चंद्रमा से इनको स्थिर ज्ञान मिला, ये अपने कार्यकर्ताओं से भी दिल से जुड़े रहते हैं और कई जगह दिल से ही फैसला भी करते हैं।

● इनकी कुंडली के द्वादश भाव में मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में स्थित राहु इनको कई बार व्यर्थ के विवादों में उलझाने का प्रयास करता है लेकिन गुरु की लग्न पर पूर्ण दृष्टि अक्सर इन विपरीत परिस्थितियों को संभालने में सहायक सिद्ध होती है।

● इनकी कुंडली में चतुर्थ भाव के चंद्रमा, सत्ता के घर में बुध और भाग्य भाव में स्थित सूर्य व गुरु ग्रहों ने इनको करियर में उन्नति और राजनीति सत्ता के उच्च शिखर पर पहुंचाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है लेकिन शनि की कमजोर स्थिति के कारण इनको प्रारंभ में कई बाधाओं का सामना करना पड़ा और धीरे-धीरे इनको राजनीतिक सफलता और प्रशासनिक क्षेत्र में पकड़ हासिल हुई और अब यह समय के साथ मजबूत होती जा रही है।

● शपथ के समय अगर गोचर के प्रभाव की बात करें तो- सत्ता के घर यानि दशम भाव में शनि और मंगल ग्रह का गोचर सत्ता के उच्च पद पर पहुंचाने में काफी सहायक सिद्ध हुआ और इन्हीं ग्रहों के कारण ये आक्रामक निर्णय लेने एवं विरोधियों को कमजोर करने में सफलता हासिल करेंगे। एकादश भाव में उच्च राशि के सूर्य के साथ बुध के बुधादित्य योग ने भी इनको सत्ता एवं प्रशासन के उच्च पद पर स्थापित किया है। गोचर से द्वादश भाव में स्थित स्वग्रही शुक्र एवं भाग्य भाव में स्थित राहु भी बड़ी तीव्र गति से इनको उच्च पद पर पहुंचाने में सहायक बने हैं। लग्न और सत्ता के घर का स्वामी गुरु ग्रह अभी गोचर से लग्न में स्थित होकर पंचम और भाग्य भाव को पूर्ण दृष्टि से देख रहा है। इस गुरु ने भी इनको श्रेष्ठ मार्ग के माध्यम से उच्च पद पर स्थापित करने में बड़ी सहायता की है।

● वर्तमान समय में इनको शुक्र ग्रह की महादशा में त्रिकोणेश चंद्रमा की अंतर्दशा चल रही है जो कि इनको भौतिक सुख, भावनात्मक संतुलन और समाज में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा दिलाने की ओर अग्रसर है। ग्रहों का गोचर और अंतर्दशा भी राजनीति के क्षेत्र में इस समय काफी अनुकूल दिखाई दे रही है। ग्रहों के प्रभाव से शुभेंदु अधिकारी आत्म सम्मान से युक्त, व्यवहार में संतुलित एवं मजबूत व्यक्तित्व के साथ ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर से मजबूत पकड़ बनाकर चलने वाले नेता हैं और ग्रहों की चाल अभी इनको राजनीति में शुखद परिणाम एवं सफलता देने की ओर अग्रसर हो रही है। यह इनके जन्म समय की उपलब्ध जानकारी के अनुसार किया गया ज्योतिषीय विश्लेषण है। नमस्कार, धन्यवाद।

●NOTE- ज्योतिष फलदायक न होकर फल सूचक है ! किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले किसी योग्य ज्योतिर्विद से परामर्श कर ही किसी निर्णय पर पहुचना चाहिए!

� ज्योतिष और वास्तु � से संबंधित महत्वपूर्ण आर्टिकल, रील और वीडियो देखने के लिए नीचे� दिए हुए लिंक पर अभी क्लिक करके आप हमारे � व्हाट्सएप ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। नमस्कार, धन्यवाद।।


Click now here
https://chat.whatsapp.com/GIzkVgYegwLHfcbMxutYxW
✍️Dr Yogesh Kr Vyas_ Astrologer,
yotishacharya _Topper,
NET (Astrology & Sahitya),
PH.D. In Astrology
ASTRO Vyas Ji,
Kaveri Path, Mansarovar, Jaipur
Mob- 8058169959

>