Contact Me

Dr. Yogesh Vyas

Mobile: +91 8696743637, 918058169959
Email: aacharyayogesh@gmail.com

Types Of Services Provided By Dr. Yogesh Vyas in Jaipur, Rajsthan

1. Astrology for business
2. Love marriage problem solution astrology
3. Astrology Services for marriage
4. Financial Services Astrology
5. Problems in marriage astrology
6. Husband-wife problem solution by astrology
7. Career prediction astrology
8. Astrology for job
9. Astrology for health
10. Astrology for education
11. Financial problem Astrology Solution
12. Vastu Services
13. Jyotish Services
14. Vastu Yantras
15. Jyotish Yantras

बिजनेस के वास्तु दोष- (Vastu defects of business)

आपकी दुकान या ऑफिस में एक ऐसी जगह या कोना है जो चुपचाप आपके व्यवसाय को खराब कर रहा है और आपको पता भी नहीं चल रहा। कई लोग दिन-रात मेहनत करते हैं लेकिन पैसों को लेकर परेशानी बनी रहती है। कुछ ऐसे वास्तु दोष जो आपके बिज़नेस पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं आइए उनको जानते हैं।

● नॉर्थ ईस्ट में बड़े वास्तु दोष- जब ईशान कोण में टॉयलेट, सीढ़ियां, भारी सामान या कबाड़ रख दिया जाता है तो धन लाभ की संभावना भी काफी कम हो जाती है क्योंकि यहीं से पॉजिटिव एनर्जी की एंट्री होती है और यहां वास्तु देवता का सिर भी विद्यमान है। ईशान में इन बड़े वास्तु दोषों के कारण आपको व्यापार में धन लाभ की समस्या का सामना जरूर करना पड़ेगा। उपाय के लिए ईशान कोण को साफ सुथरा और हल्का रखें, यहां प्रॉपर रोशनी की व्यवस्था करें, छोटा फाउंटेन भी लगा सकते हैं इसके साथ ही यहां सुनहेला रत्नों से युक्त गुरु ग्रह का वैदिक यंत्र भी स्थापित करना चाहिए।
● मुख्य द्वार- जब मुख्य द्वार गलत दिशा या कोण में स्थापित हो, मेन गेट के सामने कोई द्वारा बेध यानि कि एंट्री बाधित होती हो, दरवाजे पर कम रोशनी या एंट्री सकड़ी हो तो क्लाइंट और पैसा दोनों के ही आने में परेशानी होती है। इसलिए मुख्य द्वार को सही दिशा और सटीक कोण पर बनाएं साथ ही मुख्य द्वार के ऊपर पंचमुखी हनुमान कवच भी स्थापित करें।
● दक्षिण पूर्व में वास्तु दोष- जब अग्नि कोण में टॉयलेट, पानी की टंकी, पानी का टैंक अथवा सेप्टिक टैंक, फाउंटेन आदि बना दिया जाता है तो वहां मालिक और कर्मचारियों में सामंजस्य की कमी, उनके स्वास्थ्य का खराब रहना, ऑफिस में बेवजह का तनाव और धन को लेकर भी काफी परेशानी देखने को मिल सकती है क्योंकि यह अग्नि कोण कैश फ्लो के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। उपाय के लिए यहां से जल स्रोत को हटाए साथ ही ओपल रत्नों से युक्त शुक्र ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र भी स्थापित करना चाहिए।
● पश्चिम दिशा में वास्तु दोष- जब पश्चिम दिशा में ढलान, गहरे गड्ढे यानि कि पानी का टैंक अथवा सेप्टिक टैंक, गंदगी और गहरा काला रंग कर दिया जाता है तो क्लाइंट को आप पर भरोसे की कमी, आपके काम पर सवाल उठाना, मार्केट में आपका सम्मान का कम होना और आपको व्यापार की स्पीड भी स्लो देखने को मिल सकती है। उपाय के लिए पश्चिम दिशा में हल्के रंगों का प्रयोग करें इसके साथ ही नीलम रत्नों से युक्त शनि ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र भी अवश्य स्थापित करना चाहिए।
● बॉस केबिन - जब बॉस या मालिक के केविन की दिशा वास्तु के अनुसार गलत हो जाती है तो उन लोगों का स्टाफ के साथ ताल मेल और भरोसा भी कम हो जाता है, टीम वर्क में भी परेशानी आती है। ऐसी स्थिति में मालिक को हमेशा दक्षिण-पश्चिम की दिशा में अपना चेंबर बनाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। इनकी चेयर के पीछे शीशे या अल्युमिनियम का कोई पार्टीशन भी नहीं होना चाहिए। यहां विशेष ध्यान रखें की साउथवेस्ट को छोड़कर किसी भी कंडीशन में साउथ-साउथ-वेस्ट में इनको अपनी टेबल या सीट नहीं लगानी चाहिए। बॉस केबिन में इंडोर नेचुरल प्लांट लगाएं, दक्षिण की दीवार पर घड़ी लगाने से बचना चाहिए और बॉस को किसी भी बीम के नीचे भी नहीं बैठना चाहिए। उपाय के लिए साउथवेस्ट कॉर्नर में गोमेद रत्नों से युक्त राहु ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।
● व्यापार में धन लाभ के लिए यदि नल से पानी टपकता हो तो उसे जरूर ठीक कराएं, गलत जगह आईना लगाने से बचें क्योंकि इससे रिलेशनशिप और मेंटल स्ट्रेस पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऑफिस या दुकान में टूटी घड़ी और कोई भी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने से भी बचना चाहिए क्योंकि ये नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं। आपको कुबेर की दिशा यानि कि उत्तर दिशा में पन्ना रत्नों से युक्त बुध ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करना चाहिए। उत्तर दिशा में आप लाइट ब्लू या लाइट ग्रीन कलर का प्रयोग करिए, फाउंटेन भी लगा सकते हैं। इससे व्यापार में धन आगमन की स्पीड बढ़ेगी।
● ऑफिस या दुकान के आग्नेय कोण में लाल रंग का कोई शोपीस या रेड बल्ब लगाइए, इससे आपके बिजनेस में ऊर्जा और गति देखने को मिलेगी।
● ऑफिश या दुकान का आकार चौकोर अथवा आयताकार होना लाभकारी होता है। आप अनियमित आकार की भूखंडों से बचने का प्रयास करें।
● आफिस मैं टॉयलेट उत्तर पश्चिम में बनाने का प्रयास करें।
● ऑफिस के सेंटर यानि ब्रह्मस्थान में कोई भी दीवार, भारी समान या टॉयलेट आदि नहीं होना चाहिए।
● अपने ऑफिस अथवा दुकान के पूजा घर में नव ग्रहों के रत्नों से युक्त संपूर्ण स्फटिक श्री यंत्र अथवा संपूर्ण वास्तु यंत्र की स्थापना करने से भी व्यापार में उन्नति और धन लाभ के अच्छे योग बनते हैं।
● अपनी कुंडली के द्वितीय यानि धन भाव, एकादश यानि लाभ भाव के वैदिक यंत्रों को स्थापित करके उनके सामने वैदिक मत्रों का जाप करने से भी व्यापार में तरक्की और धन के अच्छे योग बनते हैं। आप इन सटीक उपायों के माध्यम से आगे बढ़िये, निश्चित रूप से आपको व्यापार में आर्थिक उन्नति और नई ऊंचाइयां देखने को मिलेंगी। आप भी चाहें तो अपने ऑफिस या दुकान के वास्तु से संबंधित कोई प्रश्न हमसे मैसेज के माध्यम से पूछ सकते हैं।

� ज्योतिष और वास्तु � से संबंधित महत्वपूर्ण आर्टिकल, रील और वीडियो देखने के लिए नीचे� दिए हुए लिंक पर अभी क्लिक करके आप हमारे � व्हाट्सएप ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। नमस्कार, धन्यवाद।।


Click now here
https://chat.whatsapp.com/GIzkVgYegwLHfcbMxutYxW
✍️Dr Yogesh Kr Vyas_ Astrologer,
yotishacharya _Topper,
NET (Astrology & Sahitya),
PH.D. In Astrology
ASTRO Vyas Ji,
Kaveri Path, Mansarovar, Jaipur
Mob- 8058169959

>