Contact Me

Dr. Yogesh Vyas

Mobile: +91 8696743637, 918058169959
Email: aacharyayogesh@gmail.com

Types Of Services Provided By Dr. Yogesh Vyas in Jaipur, Rajsthan

1. Astrology for business
2. Love marriage problem solution astrology
3. Astrology Services for marriage
4. Financial Services Astrology
5. Problems in marriage astrology
6. Husband-wife problem solution by astrology
7. Career prediction astrology
8. Astrology for job
9. Astrology for health
10. Astrology for education
11. Financial problem Astrology Solution
12. Vastu Services
13. Jyotish Services
14. Vastu Yantras
15. Jyotish Yantras

गलत जगह पानी की टंकी के दुष्परिणाम- (The Adverse Effects of Placing a Water Tank in the Wrong Location)

क्या आपका पैसा भी पानी की तरह बह रहा है या घर के लोगों को बीमारियां पकड़ने लगी है, क्या आपकी संतान अपने खुद के रास्ते पर चलने लगी है। मित्रों लोग अक्सर घर के इंटीरियर पर काफी पैसा खर्च कर देते हैं लेकिन वास्तु पर सही से ध्यान नहीं दे पाते। छत पर रखी हुई पानी की टंकी अगर गलत दिशा में है तो ये आपके व्यवसाय, स्वास्थ्य और परिवार इन सभी को डिस्टर्ब कर सकती है। आज के वीडियो में हम जानेंगे कि पानी की टंकी की ये गलतियां आपकी लाइफ में फाइनेंशियल लॉस, बिजनेस ब्लॉकेज, हेल्थ इश्यूज, फैमिली इंबैलेंस, मेंटल स्ट्रेस, व्यर्थ का तनाव या डर कैसे पैदा कर सकती हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि सही नॉलेज के अभाव में लोग अक्सर ये गलतियां करते रहते हैं और उनको इसका पता भी नहीं चलता।

● आर्थिक नुकसान- यदि आपकी पानी की टंकी अग्नि कोण में रखी हुई है तो फायर जोन में वाटर एलिमेंट को स्थापित करने से बड़ा वास्तु दोष पैदा हो जाता है। यहां पर पानी की टंकी से आपके व्यापार में कैश फ्लो की समस्या, बेवजह के खर्चे और अनचाहे घाटे के साथ ही कर्ज की परेशानी भी देखने को मिल सकती है। इसलिए आपको अग्नि कोण में पानी की टंकी लगाने से बचना चाहिए और अगर गलती से ऐसा है तो इस वास्तु दोष को कम करने के लिए पानी की टंकी के चारों तरफ आपको ओपल रत्नों से युक्त शुक्र ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।

● सामाजिक मान सम्मान- यदि आपने पानी की टंकी को पूर्व दिशा में स्थापित कर दिया है तो पूर्व दिशा में रखी ये टंकी सूर्यदेव की ऊर्जा को रोकती है और पूर्व दिशा के भारी हो जाने के कारण आपको सामाजिक मान सम्मान में कमी, सरकारी नौकरी में परेशानी और कोर्ट कचहरी जैसी समस्या भी देखने को मिल सकती है। यदि आपकी भी टंकी पूर्व दिशा में है तो आपको इस टंकी के चारों ओर माणिक्य रत्नों से युक्त सूर्य ग्रह के हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करने चाहिए।

● व्यापार में रुकावट- यदि दक्षिण दिशा में पानी की टंकी को सही तरीके से व्यवस्थित न रखा जाए तो यह आपकी जमा पूंजी को लेकर परेशानी खड़ी कर सकती है साथ ही व्यापार में आपके ब्रांड की वैल्यू को भी कम कर सकती है। दक्षिण में अव्यवस्थित पानी की टंकी होने पर आपको टंकी के चारों ओर मूंगा रत्नों से युक्त मंगल ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करना चाहिए।

● स्वास्थ्य और आयु- यदि आपके घर में ईशान कोण में बड़ी पानी की टंकियां स्थापित हैं तो ईशान कोण देव पूजन का कोना एवं हल्का स्थान होने के कारण यहां भारी टंकी रखने का मतलब अपने भाग्य और आध्यात्मिकता को भी दवा देना है। यह घर के मुखिया के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ ही घर के अन्य लोगों में मानसिक तनाव और मानसिक बीमारियां पैदा कर सकता है। यदि ऐसा है तो आपको ईशान कोण में स्थित पानी की टंकी के चारों ओर सुनहेला रत्नों से युक्त गुरु ग्रह के हस्त निर्मित वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करने चाहिए।

● ब्रह्मस्थान में पानी की टंकी या टैंक- घर का ब्रह्मस्थान पॉजिटिव एनर्जी को बैलेंस करता है। यहां पर पानी की बड़ी टंकी रखना या फिर टैंक खुदवा कर पानी का स्टोर करना वास्तु के अनुसार उचित नहीं माना जाता। ऐसी स्थिति में आर्थिक तंगी, परिवार में आपसी प्रेम की कमी और करियर पर भी दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसलिए ब्रह्म स्थान में ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। यदि ऐसा है तो ब्रह्म स्थान में हस्त निर्मित और रत्नों से युक्त वैदिक नवग्रह यंत्र स्थापित करना चाहिए।

● संतान और व्यापार- उत्तर दिशा भगवान कुबेर और बुध ग्रह की दिशा है। यहां से व्यावसायिक अवसरों को देखा जाता है। जब उत्तर दिशा में बड़ी टंकियों को स्थापित कर दिया जाता है तो आपकी संतान के करियर में रुकावटें आती हैं एवं आपके व्यावसायिक अवसरों में कमी देखने को मिलती है। यदि उत्तर दिशा में टंकियां है तो टंकियां के चारों तरफ पन्ना रत्नों से युक्त बुध ग्रह के हस्त वैदिक यंत्र अवश्य स्थापित करने चाहिए।

● इसी प्रकार से पानी की टंकियों को डायरेक्ट किचन और बाथरूम के ऊपर रखने से भी बचना चाहिए। आप इनको थोड़ा साइड में लगाने का प्रयास करें।

● छत के ऊपर पानी की टंकी को ढक कर रखें और हमेशा ध्यान रखें कि टंकियां लीकेज नहीं होनी चाहिए साथ ही इनके समय-समय पर साफ रखने की भी व्यवस्था करनी चाहिए।

● पानी की टंकियां को रखने की सही दिशा की बात करें तो भारी पानी की टंकियों को हमेशा दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थापित करें। यदि यहां व्यवस्था नहीं हो तो इनको आप सेकंड ऑप्शन के तौर पर पश्चिम दिशा में भी स्थापित कर सकते हैं। प्रयास करें कि टंकी को सीधे छत की सतह पर ना रखें, उसे छत से 1 या 2 फीट ऊंचे स्टैंड पर रखना चाहिए।

● यहां खतरनाक बात ये है कि वॉटर टैंक का दोष डायरेक्ट नहीं दिखता और इसके दुष्परिणाम भी तुरंत नहीं आते लेकिन धीरे-धीरे यह आपके जीवन में लीकेज की तरह काम करते हैं। जिससे पैसा, शांति, हेल्थ, मान सम्मान, प्रेम और अच्छे अवसरों में कमी आना शुरू हो जाती है। यहां पर अच्छी बात ये है कि आप ऐसी समस्याओं का समाधान टंकियों को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखकर अथवा वैदिक यंत्रों के माध्यम से कर सकते हैं।

● आपके घर की टंकी आपके जीवन की दिशा को बदल सकती है। इसलिए अगर पानी की टंकी से संबंधित आपका भी कोई प्रश्न हो तो आप हमसे मैसेज के माध्यम से पूछ सकते हैं। नमस्कार, धन्यवाद।

� ज्योतिष और वास्तु � से संबंधित महत्वपूर्ण आर्टिकल, रील और वीडियो देखने के लिए नीचे� दिए हुए लिंक पर अभी क्लिक करके आप हमारे � व्हाट्सएप ग्रुप को भी ज्वाइन कर सकते हैं। नमस्कार, धन्यवाद।।


Click now here
https://chat.whatsapp.com/GIzkVgYegwLHfcbMxutYxW
✍️Dr Yogesh Kr Vyas_ Astrologer,
yotishacharya _Topper,
NET (Astrology & Sahitya),
PH.D. In Astrology
ASTRO Vyas Ji,
Kaveri Path, Mansarovar, Jaipur
Mob- 8058169959

>