Types Of Services Provided By Dr. Yogesh Vyas in Jaipur, Rajsthan
1. Astrology for business
2. Love marriage problem solution astrology
3. Astrology Services for marriage
4. Financial Services Astrology
5. Problems in marriage astrology
6. Husband-wife problem solution by astrology
7. Career prediction astrology
8. Astrology for job
9. Astrology for health
10. Astrology for education
11. Financial problem Astrology Solution
12. Vastu Services
13. Jyotish Services
14. Vastu Yantras
15. Jyotish Yantras
वास्तु के अनुसार पेंटिंग्स और वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में यदि वास्तु के अकॉर्डिंग चीजों को व्यवस्थित किया जाए तो निश्चित रूप से
आपके घर में सुख, शांति, समृद्धि, खुशियां, धनागमन और मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। वास्तु के
अनुसार आपके घर के प्रत्येक कोने में रखी हुई वस्तु उस स्थान की ऊर्जा को प्रभावित करती है। इन वस्तुओं में
घर में लगी हुई पेंटिंग, शोपीस, पौधे एवं दरवाजों के साथ ही खिड़कियों की संख्या और उनकी दिशा तक आपको
सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा की ओर आकर्षित करती है। घर में लगाई जाने वाली पेंटिंग्स उन चुनिंदा
वस्तुओं में से है जिनका इस्तेमाल हम लिविंग रूम, बेडरूम, कॉरिडोर और गेस्ट रूम की दीवारों को सजाने में
करते हैं। घर के इंटीरियर को खास बनाने के लिए पेंटिंग्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है लेकिन घर में लगाई जाने
वाली पेंटिंग्स का सही चयन करना बेहद जरूरी होता है। अगर इन पेंटिंग्स को वास्तु के अनुसार घर में व्यवस्थित
तरीके से नहीं लगाया जाए तो आपको जीवन में उन्नति की जगह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसलिए घर में पेंटिंग्स के साथ ही प्रत्येक वस्तु को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करके सकारात्मक ऊर्जा के
माध्यम से आप अपने जीवन को उन्नत और खुशहाल बना सकते हैं।
● बिजनेस बढ़ाने के लिए पेंटिंग्स- आजकल देखने में आ रहा है कि अब मॉडर्न ऑफिस अपने केबिन, मीटिंग
रूम, वर्क स्टेशन, रेस्ट रूम के साथ ही रिसेप्शन एरिया में भी वास्तु के अकॉर्डिंग कलर और पेंटिंग्स का उपयोग
कर रहे हैं। ऐसा करने पर वहां के कर्मचारियों का मूड भी अच्छा रहता है और उनको उत्पादकता बनाए रखने के
लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करता है।
● बिजनेस को बढ़ाने के लिए घर और ऑफिस में कई पेंटिंग्स का प्रयोग किया जाता है, इनमें सबसे पहले आपको
धन, व्यापार और कुबेर की दिशा उत्तर में एक बुध ग्रह का हस्त निर्मित या फिर वहां कुबेर यंत्र की स्थापना करनी
चाहिए।
● इसके अलावा घर या ऑफिस की पश्चिम दिशा में आप अपने व्यापार और अपने कांटेक्ट में स्पीड बढ़ाने के
लिए पश्चिम दिशा में ऊंट की पेंटिंग भी लगा सकते हैं। ऊंट की पेंटिंग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और व्यापार में
वृद्धि देखने को मिलती है।
● वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस की दक्षिण दिशा की दीवार पर मैप लगाने से भी व्यापार में वृद्धि होती
है। जो लोग सामान्य स्तर पर व्यापार करते हैं उनको भारत देश का नक्शा और जो बड़े स्तर पर व्यापार करते हैं
उनको किसी देश विशेष का या फिर विश्व का नक्शा दक्षिण की दीवार पर लगाना चाहिए।
● वास्तु शास्त्र के अनुसार उड़ते हुए स्वस्थ्य और सुंदर पक्षियों की तस्वीर भी आर्थिक रूप से मजबूती और भाग्य
में वृद्धि करती है।
● घर या ऑफिस की दक्षिण दीवार पर शांत मुद्रा वाली गरुड़ की पेंटिंग लगाना भी व्यापार और आत्मविश्वास को
लेकर अच्छा माना जाता है। यह पेंटिंग व्यक्ति की ताकत, दूरदर्शिता और आत्मविश्वास के साथ ही उसकी
स्वतंत्रता को दर्शाती है। व्यावसायिक सफलता हेतु यह पेंटिंग काफी सकारात्मक परिणाम देने वाली साबित हो
सकती है।
● झरने और नदी की पेंटिंग- वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में जलीय तत्व विद्यमान रहता है, इसलिए
आप घर या ऑफिस के उत्तर पूर्व के हिस्से में झरने या नदी की पेंटिंग लगा सकते हैं। इस पेंटिंग से ऊर्जा का प्रवाह
बना रहता है। ऐसी पेंटिंग व्यक्ति के जीवन की गति और उसके जीवन के प्रवाह को दर्शाती हैं और आगे बढ़ाने की
प्रेरणा देती हैं। ऐसी पेंटिंग से व्यक्ति के जीवन के साथ ही उसके घर और व्यवसायिक स्थल पर शांत और आनंद
देने वाली ऊर्जा का संचार होता है। इस प्रकार की पानी के बहने वाली पेंटिंग को प्रवेश द्वार के पास लगाने से
बचना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार पानी बहता है उसी प्रकार से हमारा पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है।
इसलिए इस चित्र को वास्तु के अनुसार ही व्यवस्थित तरीके से लगाने की आवश्यकता होती है।
● वास्तु अनुसार घोड़े की पेंटिंग- वास्तु के अनुसार घोड़े की पेंटिंग व्यक्ति की उपलब्धियां, उसकी जीत,
स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता को दर्शाती है। घोड़े की पेंटिंग व्यक्ति को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और लक्ष्य पर
तेज गति से पहुंचने में काफी हेल्पफुल साबित होती है। आगे दौड़ने वाले घोड़े आपके व्यापार में दिशा और
सफलता देते हैं। वास्तु के अनुसार भूरे, सफेद और हल्के काले रंग के घोड़े की तस्वीर प्रभावशाली और
सकारात्मक ऊर्जा देने वाली होती है। घोड़े की पेंटिंग लगाते समय आपको वास्तु अनुसार कुछ सावधानियों का भी
ध्यान रखना होगा।
● आर्थिक जीवन में सफलता को आकर्षित करने के लिए सात घोड़े की पेंटिंग या बड़े आकार का कैनवास आपको
सफलता देता है। दक्षिण दिशा में इन सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने से आपके व्यापार और मान, सम्मान में वृद्धि
होगी। घोड़े विषम संख्या में ही रखें और इनको उदास एवं आक्रामक मुद्रा में लगाने से बचना चाहिए। घर अथवा
ऑफिस में आधे, अधूरे दिखने वाले घोड़े की पेंटिंग लगाने से बचना चाहिए। घोड़ों को पानी में दौड़ते हुए भी नहीं
दिखना चाहिए। इसी प्रकार से बेडरूम और पूजा घर में भी दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी लगानी चाहिए।
घोड़े अग्नि तत्व के प्रतीक माने जाते हैं इसलिए इनको वाटर जोन या जलीय तत्व की दिशा में लगाने से भी
आपको बचना चाहिए।
● बुद्ध की पेंटिंग- व्यक्ति को अपने जीवन के साथ ही घर में भी शांति और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए
बुद्ध की पेंटिंग लगाना एक अच्छा विकल्प माना जाता है।
● कार्यस्थल पर भी बुद्ध की पेंटिंग लगाने पर यह व्यक्ति के अच्छे समय और शुभ अवसरों को आकर्षित करती
है। यह पेंटिंग नकारात्मक विचारों को भी व्यक्ति के जीवन में आने से रोकती है। ऑफिस में बुद्ध की पेंटिंग
टांगने से नकारात्मक विचार और तनाव में काफी कमी देखने को मिल सकती है।
● बुद्ध की पेंटिंग या प्रतिमा की बात करें तो इनकी ध्यान की मुद्रा आदर्श मानी जाती है। ध्यान मुद्रा वाली पेंटिंग
घर में शांति और समृद्धि के साथ ही परिवार के सदस्यों में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी लगाव पैदा करती है।
यदि घर, परिवार के लोगों में वैचारिक सामंजस्य और प्रेम की कमी है तो आपको बुद्ध की ध्यान मुद्रा वाली पेंटिंग
को लगाना चाहिए।
बुद्ध की पेंटिंग को लेकर कुछ ध्यान रखने वाली बातें भी हैं, जैसे कि आपको भगवान बुद्ध के चित्रों को तहखाने
आदि जगहों पर रखने से बचना चाहिए।
● इसके अलावा बुद्ध की पूर्ण और स्वस्थ पेंटिंग ही लगनी चाहिए। अक्सर इनके केवल सर की पेंटिंग या मॉडल
को घर अथवा ऑफिस में रखा जाता है जो की वास्तु के अनुसार उचित नहीं है। बुद्ध की पूर्ण प्रतिमा अथवा पेंटिंग
को आप स्टडी रूम में, मेडिटेशन जॉन, कार्य स्थल और लाइब्रेरी रूम में भी रख सकते हैं।
● जीवन में सम्मान और लाभ अर्जित करने के लिए आपको बुद्ध के चित्रों को एक उच्च स्तरीय स्थान पर रखना
चाहिए। आप इस पेंटिंग को द्वारा के सामने भी रख सकते हैं, इसके अलावा कार्यालय परिशर में भी इसे रखा जा
सकता है। ऐसा करना नकारात्मक विचारों और नेगेटिव एनर्जी की एंट्री रोकने का भी अच्छा विकल्प हो सकता
है।
● भगवान बुद्ध की पेंटिंग को रखने की दिशा की बात करें तो इसे पूर्व दिशा, उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में भी
आप इन्हें स्थापित कर सकते हैं। यह पेंटिंग आपके जीवन में शांति और समृद्धि को बढ़ाने वाली साबित होगी।
● बच्चों के कमरे में लगाई जाने वाली पेंटिंग्स_ बच्चों के स्टडी रूम में तस्वीरों का चुनाव करते समय काफी
ध्यान रखने की आवश्यकता होती है क्योंकि उनके कमरे में जैसी तस्वीर या पेंटिंग लगाएंगे बच्चे का मन वैसी ही
ऊर्जा की तरफ आकर्षित होगा। बच्चे अपने आसपास की चीजों से बहुत जल्दी सीखते हैं इसलिए हमें उनको एक
स्वस्थ माहौल देने की आवश्यकता होगी।
● सबसे पहले बच्चों का कमरा पूर्व दिशा, उत्तर दिशा या फिर ईशान कोण में बनाना चाहिए। बच्चों को पूर्व दिशा
की ओर सिर करके सोना अच्छा माना जाता है। ज्ञान में स्थिरता के लिए बच्चों को पूर्व दिशा अथवा उत्तर दिशा की
ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए और पढ़ते वक्त उनकी पीठ के पीछे कोई खिड़की या दरवाजा नहीं होना चाहिए। ●
बच्चों के कमरे का रंग भी आपको गहरा नहीं करना चाहिए। आप इनके कमरे में हल्के रंगों का प्रयोग करें।
● माता सरस्वती विद्या और कला की देवी है। वह व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के ज्ञान और कलाओं में पारंगत
बनने में मदद करती है।
● इसके साथ ही भगवान गणेश को भी बुद्धि देने वाले देवता माना जाता है। इसलिए आप इन दोनों की तस्वीर
बच्चों के स्टडी रूम में ईशान कोण में लगाइए। इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा और उसका रचनात्मक
विकास भी होगा।
● गुरु ग्रह हायर एजुकेशन में सफलता देने वाले माना जाता है। इसलिए बच्चों के स्टडी रूम में आप ईशान कोण
में बुध ग्रह और गुरु ग्रह का एक हस्त निर्मित और रत्नों से युक्त वैदिक यंत्र स्थापित कर सकते हैं।
● बात अन्य तस्वीरों की करें तो स्टडी रूम में प्रेरणा देने वाली कुछ तस्वीर लगाईये जिन्हें देखकर बच्चे का मन
आगे बढ़ाने और जीवन मे उच्च आदर्शों के अनुसार चलने की ओर आकर्षित हो।
● इसके अलावा आप उन लोगों की तस्वीर भी लगा सकते हैं जिन्होंने अपने मेहनत के बल पर संघर्ष करते हुए
श्रेष्ठ ऊंचाइयों को छुआ है और अपने नाम को स्थापित किया है। इससे भी उनको प्रेरणा मिलेगी।
● आप बच्चों के कमरे में उड़ते हुए पक्षी, दौड़ते हुए घोड़े और उगते हुए सूर्य की तस्वीर भी लगा सकते हैं।
● बच्चों का मन चंचल होता है और वह जल्द ही इधर-उधर भटकने और अस्थिर होने का प्रयास करता है।
इसलिए कभी भी उनके कमरे में वीडियो गेम, टीवी या अन्य खेल से संबंधित सामग्री नहीं रखनी चाहिए। आप
बच्चों के कमरे को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करिए। निश्चित रूप से आपका बच्चा जीवन में उपलब्धियां
हासिल करेगा।
👇👇Click now here 👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group:
https://chat.whatsapp.com/FKeDQ73GOYCDLRb752yGlTा है।
🪶 डॉ योगेश व्यास, ज्योतिषाचार्य, (टापर),
नेट ( साहित्य एवं ज्योतिष ),
पीएच.डी (ज्योतिषशास्त्र)
मानसरोवर (जयपुर),
Website- www.astrologeryogesh.com
Mob- 8058169959