Types Of Services Provided By Dr. Yogesh Vyas in Jaipur, Rajsthan
1. Astrology for business
2. Love marriage problem solution astrology
3. Astrology Services for marriage
4. Financial Services Astrology
5. Problems in marriage astrology
6. Husband-wife problem solution by astrology
7. Career prediction astrology
8. Astrology for job
9. Astrology for health
10. Astrology for education
11. Financial problem Astrology Solution
12. Vastu Services
13. Jyotish Services
14. Vastu Yantras
15. Jyotish Yantras
मासिक राशिफल फरवरी 2025
फरवरी 2025 में सूर्य, मंगल, बुध और शनि जैसे बड़े ग्रहों का परिवर्तन देखने को मिलेगा। सबसे
पहले 4 फरवरी को देवगुरु बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में ही गोचर करेंगे। इस शुभ संयोग से
कई राशियों के जीवन में उन्नति के योग बनेंगे। इसके बाद 11 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में
प्रवेश करेंगे। इस महीने बुध ग्रह का दो बार राशि परिवर्तन होगा। इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य
ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से कुंभ राशि में सूर्य- बुध के बुधादित्य योग के साथ
ही शनि की भी इन ग्रहों से युति होगी। इसके बाद 24 फरवरी को क्रूर ग्रह मंगल मार्गी होंगे और
महीने के अंत में 27 फरवरी को बुध ग्रह अपनी नीच मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस प्रकार से
फरवरी के महीने में कई बड़े ग्रहों का परिवर्तन कई राशियों के लिए अच्छे अवसर लेकर आएगा तो
कुछ राशियों की परेशानी भी बढ़ जाएगी। लव राशिफल फरवरी 2025- फरवरी में वैलेंटाइन डे आने
के कारण इस फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में प्रेम के लिए
शुक्र ग्रह कारक माना गया है और फरवरी के महीने में शुक्र ग्रह अपनी उच्च मीन राशि में गोचर
कर रहे हैं। इसलिए ज्योतिष के हिसाब से भी प्रेम को लेकर यह महीना काफी अच्छा जाने की
संभावना बनी हुई है। तो यहां हम मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों को फरवरी के महीने में
धन लाभ, व्यापारिक उन्नति और नौकरी में तरक्की के लिए कुछ विशेष उपायों के विषय में जान
लेते हैं।
click Now For Query About Astrology and Vastu-
https://www.astrologeryogesh.com/query.php
Follow this link to join my WhatsApp community:
https://chat.whatsapp.com/GIzkVgYegwLHfcbMxutYxW
● मेष राशि का स्वामी मंगल है। मेष राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना काफी सकारात्मक
परिणाम देने वाला साबित होगा। इस महीने सूर्य ग्रह के कारण आपको अपने कार्य क्षेत्र पर सफलता मिलेगी,
सरकार से जुड़े हुए कार्य में भी अब प्रगति होगी। इस महीने आपके यात्राओं के भी काफी अच्छे योग बने हुए हैं।
इस महीने आपको काम को लेकर थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। कार्य स्थल पर अपने सीनियर के साथ में
सामंजस्य बनाए रखने का पूरा प्रयास करें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। इस महीने अगर आप
व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो समय लगभग अनुकूल बना हुआ है। फरवरी के महीने की शुरुआत में आप भौतिक
सुख सुविधाओं पर कुछ खर्च भी कर सकते हैं। इस महीने के उत्तरार्ध में आपकी आमदनी भी बढ़ेगी और आर्थिक
स्थिति भी ठीक होगी। नौकरी पेशा लोगों के इस महीने पदोन्नति या फिर वेतन में वृद्धि होने की संभावनाएं बन
रही हैं। इस महीने आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए और किसी चोट या दुर्घटना से भी आपको बचाने का
प्रयास करना चाहिए। पारिवारिक जीवन को लेकर भी यह महीना आपके लिए पहले से काफी अच्छा परिणाम
देने वाला साबित होगा। Love ● मेष राशि के लिए फरवरी का महीना रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने
परिचित से मुलाकात हो सकती है,यदि आप सिंगल है तो आपको कोई अच्छा साथी भी मिल सकता
है राशि अनुसार उपाय- इन जातकों को प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में रोली और चावल
मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। ये जातक शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और
वस्त्रो का दान दें, ये मंगल ग्रह का एक हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करके मंगल ग्रह के बीज
मत्रों का एक माला जाप करें साथ ही मसूर की दाल का भी इनको दान करना चाहिए।
● वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। वृषभ राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना पहले से अच्छा साबित
होने जा रहा है। इस महीने आपको अपने कार्यस्थल पर मेहनत करते रहने की आवश्यकता रहेगी। व्यापार करने
वाले लोगों के लिए इस महीने काफी सकारात्मक परिणाम आते हुए दिखाई दे रहे हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ की
अच्छी संभावनाएं बन रही है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर व्यर्थ के विवादों से दूर रहने की
आवश्यकता है। इस महीने आपको एक से अधिक क्षेत्रों से धन लाभ होने की संभावना बनने जा रही है। आर्थिक
स्थिति को लेकर यह महीना काफी अच्छे परिणाम देने वाला होगा। इस समय आपको विदेशी माध्यम से भी
धन लाभ होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में यह महीना आपका थोड़ा उतार चढ़ाव वाला साबित
हो सकता है। आपको इस महीने अपनी वाणी का संतुलन बनाए रखने की विशेष आवश्यकता है। स्वास्थ्य को
लेकर यह महीना लगभग सामान्य जाने की ओर आगे बढ़ रहा है। Love ● वृषभ राशि वाले जातकों को इस
महीने नए रिश्तों को बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। प्रेम को लेकर या महीना अच्छा
जाएगा। काफी समय से चल रहे मतभेद भी अब समाप्ति की ओर बढ़ेंगे। विवाहितों के लिए भी
समय अच्छा रहेगा। उपाय- इन जातकों को चीटियों के लिए आटे की व्यवस्था करनी चाहिए।
शुक्रवार के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करनी चाहिए, बुधवार को गणपति जी को दूर्वा अर्पित
करें और सोमवार को शिवजी का दूध से अभिषेक करके बिल्व पत्र भी अर्पित करें। इन जातकों को
शुक्र ग्रह का एक वैदिक यंत्र स्थापित करके शुक्र के बीज मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
● मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। मिथुन राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना कुछ प्रगति
लेकर आ रहा है लेकिन इसके लिए आपको अपने कार्यस्थल पर मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। आप
अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखें अन्यथा संबंधों को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। करियर के हिसाब
से इस महीने थोड़ा अप डाउन देखने को मिल सकता है। कार्य स्थल पर सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे, इस
महीने आपको अपने व्यापार या नौकरी को लेकर कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आर्थिक रूप से यह महीना
आपके खर्चों को बढ़ा सकता है इसलिए आपको अनावश्यक वस्तुओं पर खर्च करने से बचना चाहिए। इस महीने
आपके विदेशी माध्यम से भी धन प्राप्ति के अच्छे योग बनने जा रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर यह महीना बीच में
कोई छोटी परेशानी आपको दे सकता है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन
की बात करें तो वहां आपको माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए व्यवहार में अनुकूलता लानी होगी।
Love ● मिथुन राशि वाले जातकों के लिए फरवरी के महीने में प्रेम को लेकर समय अच्छा है। सिंगल
जातकों को अपने प्यार का इजहार करने के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ फ्यूचर
प्लानिंग कर सकते हैं और अच्छा समय बिताने के भी आपको काफी अवसर इस महीने मिलने जा
रहे है। उपाय- इन जातकों को बुधवार के दिन गणेश जी पर दूर्वा चढ़ानी चाहिए और किन्नरों को
भी कुछ भेंट देकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। यह जातक शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद
मिठाई खिलाएं, इन लोगों को तिल का दान और शनिवार को पीपल पर जल चढ़ाना चाहिए साथ ही
बुध ग्रह का एक हस्त निर्मित वैदिक यंत्र लगाकर बुध ग्रह के बीज मत्रों का एक माला जाप भी
करना चाहिए।
● कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। कर्क राशि वाले जातकों के लिए फरवरी का यह महीना पहले से काफी
बेहतर होने जा रहा है। इस महीने आपको अपने व्यक्तिगत जीवन के लिए भी अच्छा समय निकालने का मौका
मिलेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे लेकिन आपकी आय में भी काफी वृद्धि होने जा रही है। आप इस महीने चाहे तो
निवेश भी कर सकते हैं। इस महीने आपको काम को लेकर दबाव महसूस हो सकता है लेकिन यह मेहनत आपको
आगे काफी सुखद परिणाम देने वाली साबित होगी। यदि आप व्यापार में बड़ी पूंजी लगाना चाह रहे हैं तो आपको
थोड़ा संभलकर इस महीने आगे बढ़ने की आवश्यकता है। कार्यस्थल पर सीनियर आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे
और आपका सहयोग भी करेंगे। शेयर बाजार में जल्दबाजी में पैसा लगाने पर आपको धन हानि हो सकती है
इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ना चाहिए। स्वास्थ्य के हिसाब से फरवरी का यह महीना थोड़ा उतार चढ़ाव
वाला साबित हो सकता है। आपको मानसिक तनाव से बचने के उपाय करने चाहिए। पारिवारिक जीवन को
लेकर यह महीना लगभग सामान्य जाने की संभावना बनी हुई है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं उनको
काफी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। Love ● कर्क राशि वाले जातकों को इस महीने प्रेम में स्थिरता
और गहराई देखने को मिलेगी। आपको व्यवहार में संतुलन एवं रिश्तो में भरोसा महसूस होगा।
विवाहितों के लिए भी समय अच्छा बना हुआ है। उपाय- इन जातकों को जरूरतमंद लोगों को आटे
का दान करना चाहिए। गुरुवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराने
के साथ ही ब्राह्मण को भी भोजन करना चाहिए। इनको मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की
उपासना करनी चाहिए इसके साथ ही चंद्र ग्रह का एक वैदिक यंत्र स्थापित करके चंद्रमा के बीज
मत्रों की एक माला का जाप भी करना चाहिए।
● सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सिंह राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना उन्नति और आर्थिक लाभ
में बढ़ोतरी के लिए मेहनत कराएगा। व्यापार करने वाले लोगों को इसमें निवेश को लेकर दीर्घ कालिक योजनाएं
बनाने से धन लाभ की संभावनाएं बनेगी। इस महीने आप अपने विदेशी व्यापार को भी बढ़ा सकते हैं। नौकरी
पेशा जातकों को कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना बनने जा रही है। काम का दवाब होने के बाद भी आप
अपने कार्य में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। इस महीने आपको बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है।
फरवरी के महीने में यदि आप कोई संपत्ति या वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आपके अच्छे योग बन रहे हैं। इस
समय आपको पैत्रक संपत्ति की प्राप्ति या फिर उससे धन लाभ की भी संभावनाएं बनने जा रही है। स्वास्थ्य के
लिए समय लगभग सामान्य बना हुआ है। पारिवारिक जीवन को लेकर यह महीना अच्छे परिणाम देने वाला
होगा। घर परिवार में आपके सम्मान और प्रेम में वृद्धि होगी। Love ● सिंह राशि वाले जातकों को यह
महीना प्रेम को लेकर शुभ परिणाम देगा। सिंगल लोग किसी की तरह आकर्षित हो सकते हैं। आप
अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। उपाय- इन जातकों को रविवार को
आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को दाल, चावल का दान भी करना
चाहिए। ये जातक बुधवार को गाय को हरा चारा और पालक खिलाएं साथ ही इनको शुक्रवार को
छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई बांटनी चाहिए। इन जातकों को सूर्य ग्रह का एक हस्त निर्मित
वैदिक यंत्र स्थापित करके एक माला सूर्य ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए और गुरुवार को
भगवान विष्णु को पीला चंदन भी अर्पित करना चाहिए।
● कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह है। कन्या राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना लगभग सामान्य
रहने की संभावना बनी हुई है। इस महीने आप कुछ जरूरी निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने भाग्य में पहले की
अपेक्षा थोड़ी स्पीड भी देखने को मिलेगी। आपके रुके हुए कार्य बनेंगे और समस्या में भी कमी आएगी। आप
अपने कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिससे पदोन्नति अथवा वेतन में वृद्धि के भी योग बनेंगे। इस महीने
की जाने वाली यात्राओं से आपको आगे चलकर व्यावसायिक लाभ की प्राप्ति होगी। यह महीना आपके लिए एक
से ज्यादा स्रोतों के माध्यम से धन लाभ के अवसर लेकर आ रहा है। स्वास्थ्य को लेकर यह महीना लगभग
सामान्य देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और शांति बनाए रखने के लिए आपको सामंजस्य बनाए
रखने की आवश्यकता है। Love ● कन्या राशि वाले जातकों के लिए फरवरी के महीने में एक अच्छे
साथी की तलाश पूरी होगी। आपसी संबंधों में सुधार होगा, उलझने अब कम होगी साथ ही विवाहित
जातकों को भी जीवन में रोमांस देखने को मिलेगा। उपाय- इन जातकों को गणेश जी को दूर्वा
अर्पित करके गणेश स्त्रोत का पाठ करना चाहिए इसके साथ ही तिल मिलाकर स्नान भी करना शुभ
फल देगा। इनको बुध ग्रह का एक हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करके उस यंत्र के सामने बुध
ग्रह के बीज मत्रों का एक माला जाप भी करना चाहिए।
● तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। तुला राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना काफी अच्छा जाने
की संभावना बनी हुई है। करियर को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है क्यूंकि कार्यस्थल पर
आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके स्थान परिवर्तन के भी कुछ योग
बनने जा रहे हैं। आपको कोई बड़ा निवेश करने से पहले सोचना चाहिए। आप अपनी दूरदर्शिता के माध्यम से
व्यापारिक स्थल और नौकरी पेशा जीवन में काफी आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। कार्यस्थल पर मेहनत बढाने से
आपको अपने सहकर्मियों के साथ ही सीनियर लोगों का भी सहयोग एवं सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति को
लेकर आपको इस महीने अनावश्यक कार्यों में पैसा खर्च करने से बचना चाहिए क्योंकि आपको आर्थिक समस्या
हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर इस महीने आपको थोड़ा सजग रहने की आवश्यकता है। आप खानपान का भी
ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में आपको अपने परिवार के बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की
आवश्यकता है। घर परिवार में माहौल लगभग सामान्य देखने को मिलेगा।Love ● तुला राशि के जातकों को
फरवरी का महीना प्रेम को लेकर काफी अच्छा रहेगा। आप किसी समारोह में किसी अच्छे साथी से
मुलाकात कर सकते हैं। आपको अपने रिश्ते में भावनात्मक स्थिरता भी देखने को मिलेगी। विवाहित
जातकों के लिए भी प्रेम में अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। उपाय- इन जातकों को मां दुर्गा की उपासना
करनी चाहिए साथ ही गुरुवार को जरूरतमंद लोगों को चने की दाल भी देनी चाहिए। यह जातक
मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को भोग लगाएं और उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें। इनको शुक्र
ग्रह का एक हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करके शुक्र ग्रह के मंत्रों की एक माला का जाप भी
करना चाहिए।
● वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना पहले से
बेहतर जाने की संभावना बना रहा है। कार्य स्थल पर आपको आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे और
सहकर्मी आपकी प्रशंसा भी करेंगे। यह महीना आपके व्यवसाय को लेकर उन्नति देने वाला साबित होगा। आप
कोई नया व्यवसाय भी इस महीने शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी इस महीने पहले से ठीक रहने की
संभावना बनी हुई है। आपकी आमदनी में इस समय एक से अधिक स्रोतों के माध्यम से इजाफा देखने को
मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और
किसी भी चोट से आपको इस समय बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में इस महीने आपको लगभग सामान्य
समय देखने को मिलेगा। भाई बहनों से आपके संबंध ठीक रहेंगे। आपको स्वयं को मानसिक परेशानियों से
बचाने का पूरा प्रयास करना चाहिए साथ ही आपको वाणी पर भी संयम बनाकर रखना होगा। Love ● वृश्चिक
राशि वाले सिंगल जातकों को इस महीने अच्छे साथी की तलाश पूरी हो सकती है। यह महीना
आपके रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए भी आपको
अच्छे अवसर मिलेंगे, विवाहित जातकों के लिए भी समय लगभग अच्छा बना हुआ है। उपाय- इन
जातकों को मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को भोग लगाकर चोला अर्पित करना चाहिए
इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को भोजन भी कराएं। ये शुक्रवार को कन्याओं को मिठाई भी
खिलाएं। इन जातकों को दिव्यांगों को वस्त्र अर्पित करने के साथ ही बुधवार को काले तिल का दान
भी करना चाहिए। इनको मंगल ग्रह का वैदिक यंत्र लगाकर मंगल के बीज मत्रों की एक माला का
जाप भी करना चाहिए।
● धनु राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। धनु राशि वाले जातको को फरवरी का यह महीना लगभग ठीक बना हुआ है।
आपको अपने व्यवसाय और नौकरी पेशा जीवन में थोड़ा मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ उतार-
चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने व्यवहार को शांत और व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास करें।
कार्यस्थल पर विरोधियों के साथ व्यर्थ की बातों में उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको आर्थिक स्थिति में
थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा लेकिन धन आगमन के कहीं ना कहीं से रास्ते जरूर खुलते हुए दिखाई देंगे।
आपके पहले किए गए निवेश से इस समय कुछ आर्थिक लाभ की भी संभावना बनने जा रही है। इस महीने आप
कोई भूमि अथवा नया वाहन भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस महीने आपको थोड़ा सजग रहने
की आवश्यकता है क्योंकि लापरवाही से आपको परेशानी भी देखने को मिल सकती है। इस समय आपको खान-
पान और दैनिक गतिविधियों का भी ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बनाए रखने
के लिए आपको पारिवारिक जीवन में धैर्य से आगे बढ़ना चाहिए। इस समय आपको अपने क्रोध और वाणी पर
भी संतुलन में बनाए रखने की आवश्यकता है। Love ● धनु राशि वाले जातकों को इस महीने किसी नए
व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। रोमांस को लेकर यह महीना काफी अच्छा है। आप अपने पार्टनर
के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी रोमांस बना रहेगा उपाय-
इन जातकों को भगवान विष्णु की आराधना के साथ ही रविवार को जल में चावल मिलाकर तांबे के पात्र से
सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। ये जातक मंगलवार को किसी सुरक्षित जगह पर अनार का पेड़ लगाए और गुरु
ग्रह का हस्त निर्मित वैदिक यंत्र लगाकर गुरु ग्रह की एक माला का जाप करें।
● मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है। मकर राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना पहले से काफी बेहतर
समय लेकर आ रहा है। आपकी आर्थिक उन्नति के लिए समय लगभग अच्छा बना हुआ है। आप कुछ यात्राएं
करेंगे जिनसे आपको आगे चलकर लाभ देखने को मिलेगा। आप अपने सहकर्मियों के साथ भी इस महीने काफी
अच्छा समय बिताएंगे और उनसे आपके संबंध भी काफी अच्छे बने रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य
स्थल पर काफी अच्छे परिणाम मिलने जा रहे हैं। व्यवसाय को लेकर आपकी कुछ अच्छी यात्राएं भी होगी और
व्यवसाय में आपकी प्रगति एवं आर्थिक उन्नति होने के भी योग बने हुए हैं। इस समय आप के बैंक बैलेंस में भी
वृद्धि होगी, भाग्य में स्पीड मिलेगी और रुके हुए कार्य भी पूर्ण होने जा रहे हैं। शेयर मार्केट में आपको थोड़ा
सावधानी से आगे बढ़ने की इस महीने आवश्यकता है। इस महीने आपको स्वास्थ्य को लेकर लगभग
सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। पारिवारिक जीवन में यह महीना थोड़ा उतार चढ़ाव वाला हो सकता है।
परिवार के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और परिवार में सौहार्द एवं एकता बनाए रखने के लिए धैर्य एवं
सामंजस्य से आगे बढ़िए। Love ● मकर राशि वाले जातकों को फरवरी का महीना आपके प्रेम में
प्रगाढ़ता लेकर आएगा, लव लाइफ में आपको आत्मविश्वास में वृद्धि दिखाई देगी। सिंगल लोगों को
इस महीने किसी अच्छे व्यक्ति से मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में भी समय लगभग
अनुकूल बना हुआ है। उपाय- इन जातकों को जरूरतमंद लोगों को दाल, चावल और चने का दान करना
चाहिए। ये जातक बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गाय को हरा चारा एवं पालक खिलाएं। इन
जातकों को शनि ग्रह का एक हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करके शनि के बीज मत्रों का एक माला जाप
करना चाहिए।
● कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है। फरवरी का महीना उन्नति और आर्थिक लाभ देने वाला तो होगा लेकिन
आपको अपने व्यापार और कार्य स्थल पर मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता होगी। कार्यस्थल पर लापरवाही से
आपको अपनी नौकरी में परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना
पड़ सकता है लेकिन इस महीने आपके विदेशी माध्यम से धन लाभ के अच्छे योग बनने जा रहे हैं। इस महीने
आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे इसलिए आपको अनावश्यक वस्तुओं के ऊपर खर्चा करने से बचना चाहिए। महीने के
उत्तरार्ध में आपके धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपकी आय में भी वृद्धि होगी। आपको इस महीने धन का
निवेश भी सोच कर ही करना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर यह महीना लगभग मध्यम बना हुआ है। आपको
अपनी दैनिक गतिविधियों के साथ ही अपने खान-पान का भी इस समय ध्यान रखने की आवश्यकता है।
पारिवारिक जीवन में यह महीना पहले से काफी अच्छा साबित होगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा और
परिवार में नई खुशियों का भी आगमन होने जा रहा है। Love ● कुंभ राशि वाले जातकों को फरवरी के इस
महीने में अपने पार्टनर के साथ कुछ यात्राएं देखने को मिल सकती है। आपकी फ्रेंडशिप अब प्यार में
बदल सकती है। यह महीना अपने साथी के साथ में अच्छा समय बिताने के लिए अनुकूल साबित
होगा। वैवाहिक जीवन में भी रोमांस देखने को मिलेगा। उपाय- इन जातकों को शनिवार को शनि स्तोत्र
का पाठ करके शनि मंदिर में काले तिल का दान करना चाहिए। मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंद लोगों को दक्षिणा
भी दें इसके साथ ही मां दुर्गा का पाठ भी लाभ देने वाला होगा। इनको शनि ग्रह का वैदिक यंत्र स्थापित करके
शनि मंत्र की एक माला का जाप भी करना चाहिए।
● मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। मीन राशि वाले जातकों को फरवरी का यह महीना लगभग सामान्य रहेगा
फिर भी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस महीने आपके आर्थिक लाभ से ज्यादा आपको खर्चे
दिखाई देंगे इसलिए आपको खर्चो का भी ध्यान रखना चाहिए। कार्य स्थल पर आपको मेहनत के अनुसार आपके
अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर मेहनत बढ़ानी होगी क्योंकि इस
समय उनका चुनौतियों से सामना हो सकता है। आप साहस और विवेक से आगे बढ़ेंगे तो नौकरी पेशा जीवन
और व्यापार दोनों में ही आपको सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपकी भागदौड़ भी काफी रहेगी लेकिन
विदेश के माध्यम से भी आपको धन लाभ होने जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर यह महीना लगभग सामान्य बना
हुआ है। आपको आलस्य छोड़कर अपनी दैनिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए, इसके साथ ही खान-पान
पर भी नजर बनाए रखिए। पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है इसलिए आप अपने
व्यवहार और वाणी पर संयम बना के रखें। व्यर्थ की बातों में भी उलझने से आपको बचना चाहिए। Love ● मीन
राशि वाले जातकों को फरवरी के महीने में रोमांस देखने को मिलेगा। आप अपने रिश्ते में बड़ी
गहराई से भावनात्मक रूप से जुड़ सकते हैं। सिंगल लोग अपने साथी को इस महीने प्रपोज कर
सकते हैं। समय अच्छा है, विवाहित जातकों को भी अपने साथी के साथ में प्रेम को लेकर अच्छा
समय देखने को मिलेगा। आप सभी लोग अच्छी प्लानिंग के साथ में आगे बढ़िये, निश्चित रूप से
यह महीना आपको शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। उपाय- इन जातकों को किसी मंदिर में
मंगलवार को एक ध्वजा लगानी चाहिए और शनिवार को शनि मंदिर में काले तिल एवं तेल का दान करना
चाहिए। ये जातक सोमवार को भगवान शिव का जल में दूध मिलाकर अभिषेक करें। इनको गुरु ग्रह का एक
हस्त निर्मित वैदिक यंत्र स्थापित करके गुरु ग्रह की एक माला का जाप करना चाहिए।
■ आप सभी लोग सकारात्मक सोच और अच्छी प्लानिंग के साथ में सटीक उपाय करते हुए आगे बढ़िये।
निश्चित रूप से जनवरी का यह महीना आप सभी जातकों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति देने वाला
साबित होगा
👇👇Click now here 👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group:
https://chat.whatsapp.com/FKeDQ73GOYCDLRb752yGlTा है।
🪶 डॉ योगेश व्यास, ज्योतिषाचार्य, (टापर),
नेट ( साहित्य एवं ज्योतिष ),
पीएच.डी (ज्योतिषशास्त्र)
मानसरोवर (जयपुर),
Website- www.astrologeryogesh.com
Mob- 8058169959