Contact Me

Dr. Yogesh Vyas

Mobile: +91 8696743637, 9119354637
Email: aacharyayogesh@gmail.com

अप्रैल का मासिक राशिफल2024

वर्ष 2024 में अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और इस साल का यह अप्रैल काफी खास भी रहने वाला है। इस अप्रैल के महीने में कई बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन होने के साथ ही कई नक्षत्रों के भी राशि परिवर्तन होने से सभी 12 राशियों के साथ ही देश दुनिया पर भी इसका विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष राशि से लेकर मीन राशि तक की 12 राशियों के किन जातकों को जीवन में मिलेगी सुख, शांति और समृद्धि और किन जातकों की रहेगी भाग दौड़ और धन को लेकर परेशानी। आइये इन सभी बातों को विस्तार से इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं।

Please contact for you query by click below link
https://www.astrologeryogesh.com/query.php

● मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल का यह महीना कार्य क्षेत्र में सफलता और व्यवसाय में उन्नति के अच्छे योग लेकर आएगा। आपको घर परिवार के लोगों के साथ ही अपने मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आपके भाग्य में वृद्धि और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। महीने की शुरुआत में जिम्मेदारियां के साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं। आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहना चाहिए। आप किसी धार्मिक यात्रा पर या फिर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। कैरियर और कारोबार में आपको दिल की बजाय दिमाग से काम लेकर डिसीजन लेने होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर इस महीने का दूसरा हिस्सा आपको काफी अच्छे परिणाम देने वाला होगा।

● वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले जातकों को इस महीने धन लाभ के तो अच्छे योग बनेंगे लेकिन आपको अपने व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल बनाके रखना होगा। आपको अचानक से धन लाभ के भी योग बनेंगे। करियर को लेकर समय काफी अच्छा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी इसके साथ ही आपको पैत्रक संपत्ति या फिर नई संपत्ति के भी अच्छे योग बने हुए हैं। धन के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी। इस महीने के दूसरे भाग में आपको परेशानी हो सकती है। आपको असमंजस को छोड़कर अपने कार्यों की पूर्ति के लिए आगे बढ़ना होगा। कोर्ट कचहरी के विवादों को सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करिए इसके साथ ही अपने खान-पान पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा।

● मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले जातकों को अप्रैल के महीने में करियर को लेकर अच्छे अवसर मिलेंगे। धन लाभ के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे। आपके जीवन में सुख और समृद्धि की बढ़ोत्तरी होगी। बेरोजगार लोगों को इस महीने जाब मिलने की काफी अच्छी संभावना है। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे साथ ही आपके धन लाभ में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस महीने पैतृक संपत्ति के विवाद में आपको सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन के योग बनेंगे। महीने के अंत में आप कोई व्यवसाय से जुड़ी हुई डील भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन भी आपका सुखमय रहेगा।

● कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातकों को महीने की शुरुआत में सफलता पाने के लिए अपने काम पर फोकस करना होगा, आपको मेहनत भी बढ़ानी होगी। नौकरी पेशा लोग कार्य स्थल पर अपने सीनियर के साथ में सामंजस्य रखें साथ ही आपको अपने व्यर्थ के खर्चों पर भी कंट्रोल रखना होगा। इस महीने आने वाली परेशानियों में आपको घर- परिवार एवं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिकता की ओर इस महीने आपका लगाव बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में आपकी उन्नति और धन- लाभ का समय आएगा। इस समय आप विदेश से भी लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं और वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि से या फिर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। रिश्तो को लेकर यह महीना लगभग सामान्य नजर आ रहा है। सेहत को लेकर आपको कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

● सिंह राशि- सिंह राशि वाले जातकों को अप्रैल के महीने में लाभ तो होगा लेकिन आपको अपने व्यावसायिक नुकसान पर भी काफी नजर बनाके रखनी होगी। इस महीने आपको अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको घर परिवार को लेकर थोड़ा सामंजस्य बनाकर रखना होगा। इस महीने थोड़ी भाग दौड़ और लंबी दूरी की यात्राओं के योग बने हुए हैं। कार्य स्थल पर लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन या तबादले की भी अच्छी संभावना है। आपको अपने सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम और घरेलू रिश्तों के लिए समय लगभग सामान्य है। वैवाहिक जीवन में भी शांति से आगे बढ़ने का प्रयास करिए।

● कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातकों को अप्रैल के इस महीने में कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी इसके साथ ही इनको अपने कार्य और व्यवसाय को बढ़ाने का अच्छा अवसर मिलेगा। आपके सीनियर लोग और सहकर्मी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे साथ ही आपको इनका सहयोग भी मिलेगा। इस समय आपको अपने खान-पान पर नजर बनाकर रखनी होगी। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। इस महीने आपके धन लाभ के अच्छे योग तो बने हुए हैं लेकिन आपको अपने खर्चो पर भी ध्यान देना होगा। इस महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने रुके हुए कार्यों की पूर्ति के लिए अच्छा समय देखने को मिलेगा इसके साथ ही धन लाभ के भी अवसर आपके पास होंगे। प्रेम संबंधों को लेकर समय लगभग सामान्य है। जीवन साथी के साथ भी आपको इस समय व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना चाहिए।

● तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों को अप्रैल का यह महीना सामान्य रूप से अनुकूल रहने वाला है। अप्रैल महीने की शुरुआत में आपको धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे, व्यापार में आपको वृद्धि के साथ ही आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। इस महीने आपको अपने विरोधियों के साथ व्यर्थ में उलझने से बचना होगा। कैरियर और व्यवसाय को लेकर आपको इस महीने फोकस बढ़ाने की जरूरत है। महीने के उत्तरार्ध में आपको अपने सीनियर और घर के बड़े लोगों से सलाह लेकर ही व्यवसाय में आगे बढ़ाना चाहिए। कोई भी नया कार्य या व्यवसाय शुरू करने से पहले आप इस बारे में सलाह कर ले। प्रेम संबंधों को लेकर समय लगभग सामान्य है। व्यर्थ की उलझन से खुद को बचाए रखिए इसके साथ ही स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाए रखिए।

● वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस महीने रुके हुए कार्यों की पूर्ति और शुभ समाचार के योग बनेंगे। इस महीने की जा रही मेहनत के अच्छे परिणाम और धन की भी प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर काम का दबाव हो सकता है। कोई व्यावसायिक यात्रा भी कर सकते हैं जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस महीने आप भौतिक वस्तुओं पर भी कुछ धन का खर्चा करेंगे इसके साथ ही आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। भूमि, भवन के माध्यम से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।

● धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों को अप्रैल के महीने में भाग्य का साथ मिलेगा, कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। इस महीने आपको अचानक धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे। भूमि, भवन और वाहन से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। संतान को लेकर समय लगभग अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन के अच्छे योग बनेंगे। लंबे समय से रुका हुआ कोई जरूरी काम भी पूरा होगा। बेरोजगार लोगों को इस महीने नौकरी मिलने के अच्छे योग हैं। इस महीने आपको अपने व्यवसाय में वृद्धि और धन लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। छात्रों के लिए समय अच्छा है। इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।

● मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों को अप्रैल के महीने में धन की प्राप्ति होगी इसके साथ ही पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। सुख के साधन बढ़ेंगे और रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। इस महीने आप कोई व्यावसायिक यात्रा भी कर सकते हैं। घर में माहौल सुखद रहेगा, नौकरी पेशा लोगों को अपने कार्य स्थल पर सामंजस्य बनाकर रखना चाहिए। विद्यार्थियों के लिए समय लगभग सही रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य का अवसर हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपको खुशियां देखने को मिलेंगी।

● कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले जातकों को अप्रैल का यह महीना अच्छा रहने वाला है लेकिन आपको अपने कार्यस्थल और व्यवसाय में सामंजस्य बनाकर चलने की आवश्यकता होगी। इस महीने आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन आपको अपने अनचाहे खर्चो पर लगाम लगाने की आवश्यकता होगी। इस महीने आपको अपने कार्य और व्यवसाय को बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको साहस के साथ में फोकस बनाते हुए आगे बढ़ना होगा। प्रेम संबंधों में आपको थोड़ी नरमी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहते हुए कोर्ट कचहरी के मामलों को भी वार्तालाप से सुलझाने का प्रयास करना होगा। सेहत के लिए समय लगभग सामान्य है।

● मीन राशि- मीन राशि वाले जातकों को अप्रैल का यह महीना कार्य क्षेत्र में विस्तार और धन-लाभ के अच्छे योग बनाएगा। इस महीने आपके भाग्य में वृद्धि और घर में कुछ मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे। इस समय आपकी धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अप्रैल में आपको अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। विवादित मामलों में इस समय आपके पक्ष में फैसला आने की काफी अच्छी संभावना है। छात्रों के लिए समय लगभग अच्छा है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन के लिए भी यह महीना अच्छा साबित होगा। आप अपनी सेहत पर भी नजर बनाकर रखिये।

● आप सभी इस संभावित राशिफल के द्वारा अपने आने वाले महीने की प्लानिंग करके मेहनत के माध्यम से आगे बढ़िए। निश्चित ही यह महीना आपको उत्तम फल देने वाला साबित होगा।
● संपूर्ण कुंडली के फलादेश में प्रत्येक ग्रह और दशा-अंतर्दशा का महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह केवल महीने के आधार पर किया गया फलादेश है।
■ ज्योतिष फलदायक न होकर फल सूचक है ! किसी भी निष्कर्ष पर पहुचने से पहले किसी योग्य ज्योतिर्विद से संपूर्ण कुंडली के परामर्श करने के बाद ही किसी सार्थक निर्णय पर पहुंचना उचित माना जाता है।
👇👇Click now here 👇👇
Follow this link to join my WhatsApp group:
https://chat.whatsapp.com/FKeDQ73GOYCDLRb752yGlTा है।


🪶 डॉ योगेश व्यास, ज्योतिषाचार्य, (टापर),
नेट ( साहित्य एवं ज्योतिष ),
पीएच.डी (ज्योतिषशास्त्र)
मानसरोवर (जयपुर),
Website- www.astrologeryogesh.com
Mob- 8058169959

>